श्रावस्ती: जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक, कहा- सकुशल संपन्न कराएं चुनाव
श्रावस्ती। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष सुचारू रूप से, शान्तिपूर्वक निर्विघ्न तथा निष्पक्ष रूप से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव -2024 को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होने समस्त नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बिंदुवार कार्याे की गहन समीक्षा की और निर्देशित किया कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसका समय से सम्पादन कर लोकसभा निर्वाचन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करायें।
लखनऊ से मिले दिशा निर्देशों का करें पालन
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आदर्श आचार संहिता, मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानिटरिंग कमेटी/सोशल मीडिया, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी तैनात नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यूपी लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कर सौंपे गये दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें और निर्वाचन को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करायेंगे।
अपने प्रकोष्ठ से सम्बन्धित सारे काम पूरा कराने के लिए आवश्यकतानुसार अल्पतम में अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरते।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह, तहसीलदार इकौना विपुल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थनीय उमेश आर्या जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा० अनीता शुक्ला सहित निर्वाचन कार्य में लगाये गये अन्य नोडल/सहायक नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: बिजली के निजीकरण के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
