हरियाली पर आरा!, बहराइच में बिना परमिट हरे पेड़ों की हो रही कटाई, जिम्मेदार मौन! 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस और वन विभाग के अधिकारी बने मूक दर्शक

नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के परसपुर भगवानपुर गांव में बिना परमिट के हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है। लेकिन पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बसंत ऋतु के आगमन की शुरुआत होने लगी है। इसका असर मौसम में भी देखने को मिल रहा है।

बसंत पंचमी के दिन से ही आम के पेड़ों में बौर आ जाते हैं। इसके लिए पेड़ इस समय हरे भरे बने हुए हैं। लेकिन हरे पेड़ों की जमकर कटान हो रही है। मटेरा थाना क्षेत्र में लगातार बिना परमिट हरे प्रतिबंधित पेड़ो को काटकर ठिकाने लगाया जा रहा हैं। मटेरा थाना क्षेत्र के परसपुर भगवानपुर के मजरा भगवानपुर गांव में ठेके दार ने 25 से 30 हरे आम के पेड़ काट डाले है।

इसकी शिकायत गांव के लोगों द्वारा पुलिस और वन विभाग से की गई है, लेकिन इधर उधर बताकर मामले को टाला जा रहा है। इस मामले में डीएफओ अजीत कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच के लिए रेंजर को दिशा निर्देशित किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: आम बजट से किसानों को मिली 'बंपर' खुशी, 60 पार होते ही मिलने लगेगी पेंशन, जानिये क्या बोली बहराइच की जनता...

संबंधित समाचार