आम बजट से किसानों को मिली 'बंपर' खुशी, 60 पार होते ही मिलने लगेगी पेंशन, जानिये क्या बोली बहराइच की जनता...
शिक्षा पर भी सरकार ने दिया ध्यान, कायाकल्प के लिए जारी किया बजट
स्वच्छ भारत मिशन के साथ मौसम के पूर्वानुमान की भी मिलेगी सूचना
बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को विधान सभा में आम बजट पेश किया गया। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ने किसानों के लिए खुशखबरी दी है। 60 वर्ष पूरी करने वाले किसानों को तीन हजार पेंशन दिया जाएगा। साथ ही पीएम कुसुम योजना के लिए करोड़ों का बजट जारी किया है। इसके अलावा जिले के कई विद्यालय सरकार के कायाकल्प योजना से अच्छादित होंगे। इसके लिए भी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट जारी किया है।
आम बजट में स्वच्छ भारत मिशन, आटोमेटिक वेदर मशीन, मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना से लोगों को साधने का प्रयास किया है। बजट से सभी वर्ग को सरकार ने खुश करने का प्रयास किया है। हालांकि इस बजट से किसान, शिक्षा और स्वच्छता अभियान को काफी गति मिलेगी। सरकार द्वारा प्रस्तुत किए बजट के बारे में प्रस्तुत हैं लोगों से बातचीत पर खबर:
शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कायाकल्प योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके लिए आम बजट में एक करोड़ रूपये बजट में दिया गया है। इससे शिक्षा मजबूती मिलेगी। सरकारी विद्यालय कॉन्वेंट को मात देंगे।
प्रिया प्रसाद, वार्डेन
सरकार के बेहतर कदम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बजट वर्ष 2024-25 मे परिषदीय विद्यालयो के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने हेतु आपरेशन कायाकल्प हेतु एक हजार करोड़ की धनराशि प्रस्तावित करना स्वागत योग्य कदम है।
एस के चौबे, शिक्षक
किसानों के लिए अच्छा बजट

प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आम बजट में 60 वर्ष पूरा करने वाले किसानों के लिए पेंशन की शुरुआत की है। इसके लिए बजट भी जारी किया है इससे किसानों की दैनिक ज़रूरतें पूरी होगी। यह अच्छा कदम है।
संदीप वर्मा, किसान
सरकार ने किसानों का रखा ख्याल

सरकार ने अपने आम बजट में किसानों के हित का काफी ख्याल रखा है। पेंशन के अलावा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन विकास करो एवं ग्राम पंचायत में स्थापना होने से प्राकृतिक आपदाओं की पूर्ण जानकारी हो सकेगी यह किसानों के हित का बजट है।
राम गोपाल वर्मा, नागरिक
महिला सुरक्षा के लिए दिया बजट

प्रदेश सरकार के बजट में महिला सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है महिला सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है। यह महिला सुरक्षा को बेहतर बनाएगा।
मनोरमा गुप्ता, नागरिक
रसोई का नहीं रखा ख्याल

महंगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ रहा है पहले केंद्र सरकार के अंतरिम और प्रदेश सरकार के आम बजट से गृहणियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। सरकार के आम बजट ने रसोई का कोई ध्यान नहीं रखा है।
उषा त्रिपाठी, गृहणी
यूपी एग्रीज योजना है बढ़िया

प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक की सहायता से यूपी एग्रीज योजना को बढ़ावा दिया है। इसका लाभ सभी को मिलेगा व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। बस इसे धरातल पर उतारने की जरूरत है।
कृष्णा मिश्रा, व्यापारी
चिकित्सा क्षेत्र में दिया धन

सरकार की ओर से पेश किया गया आम बजट में मुख्यमंत्री विवेक का दिन कोर्स से 6970 व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के रूप में 638 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का अच्छा कदम उठाया गया है।
आशाराम गुप्ता, दवा व्यापारी
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती: जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की बैठक, कहा- सकुशल संपन्न कराएं चुनाव
