Kanpur News: गोल्डन बाबा ने किया ऐलान; नहीं पहनेंगे चांदी के जूते जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नहीं बन जाते...
गोल्डन बाबा ने यूपी सीएम को लेकर ऐलान किया है
कानपुर, अमृत विचार। शहर में गोल्डन बाबा के नाम से प्रसिद्ध मनोज सिंह उर्फ मनोजानंद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे सदैव ही अपने सोशल मीडिया पर वीडियो और सोने के जेवरों को लेकर सुर्खियोंं में बने रहते हैं। उनका दूसरों से अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
गोल्डन बाबा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने सीएम योगी को लेकर ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जब तक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम नहीं बन जाते, तब तक वे चांदी के जूते नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे।
बता दें, गोल्डन बाबा के चांदी के जूतों का वजन साढ़े चार किलो है। सोमवार को उन्होंने संकल्प लिया है कि वे योगी आदित्यनाथ के पीएम बनने तक चांदी के जूतों को नहीं पहनेंगे। संकल्प लेते ही उन्होंने जूते उतारकर रख दिए।
उन्हें सोने के जेवरात पहनने की वजह से गोल्डन बाबा कहा जाता है। उनका पूरा शरीर सोने से लदा रहता है। उनके पास सोने की कई चेन के अलावा सोने से बने कवच, कुंडल, फूल, करधनी, कंगन, कड़े हैं। इसके अलावा वे सोने की बनी रिवॉल्वर की बट भी रखते हैं।
