पतरंगा स्टेशन पर होगा तीन ट्रेनों का ठहराव,यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में रेल परिचालनिक कारणों के चलते तीन ट्रेनों का ठहराव दरियाबाद सैदखानपुर स्टेशन के स्थान पर पतरंगा स्टेशन पर दिया गया जो ठहराव निम्नवत जारी रहेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक जिन ट्रेनों पतरंगा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उनमे 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का दरियाबाद एवं सैदखानपुर स्टेशन के स्थान पर पतरंगा स्टेशन पर ठहराव जारी रहेगा। इस रुट पर आवागमन करने वाले रेल यात्री ट्रेनों की ठहराव की जानकारी लेकर सफर कर सकेंगे ।

संबंधित समाचार