लखनऊ : शादीशुदा युवक ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी का घर बेच हड़प लिए रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पहले से शादीशुदा शख्स ने एक महिला से शादी की। उसके बाद महिला का घर बेच सारे रूपये हड़प लिए। जिसके बाद आरोपी पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। तंग आकर महिला ने पति के खिलाफ रहीमाबाद थाने पर तहरीर दी है।

रहीमाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली पूजा ने बताया कि उसका तालकटोरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत राजाजीपुरम में मकान था। आरोप है कि करीब 5 वर्ष पूर्व रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जौरिया निवासी राजमिस्त्री मुकेश उनके यहां काम करने आया था। महिला ने आरोप लगाया कि मुकेश ने झूठ बोलकर उससे शादी रचा ली। उसके बाद उसने उसका मकान बिकवा कर अपने घर लाया। जहां उसे उसके शादीशुदा होने की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने एक प्लाट खरीदा जिसका अभी 2 लाख रुपया देना बाकी है। 

महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मुकेश उससे दो वर्षों से दूरी बनाये हुए है। खाना दवा कुछ नहीं दे रहा है। उक्त चीजें मांगने पर मुकेश की पत्नी सुनीता व उसकी सास उसे मारने पीटने के साथ करंट लगाकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने तहरीर में बताया है कि वह करीब 4 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रहती चली आ रही है। एसओ रहीमाबाद अजीत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के विषय में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई प्रकरण है तो जांचकर महिला की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -Video : आगरा में ANTF ने पकड़ा 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार