रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, कहा - देश में आ गया है रामराज्य 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या पहुंचा 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अयोध्या, अमृत विचार। अपने 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू श्रीरामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंगे और इसको लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा गया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पांच सौ साल बाद देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन कर लोककल्याण की प्राथना करूँगा। 

सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ होटल पंचशील पहुंचे जहां कुछ देर के विश्राम के बाद यहां रामलला के दर्शन के लिए गेट नंबर 11 से दाखिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला अलग आया जबकि मंत्रिमंडल के सदस्य तीन बसों में यहां पहुंचे। इससे पहले कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रशांत कुमार ने परिसर का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एयरपोर्ट पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव अगुवानी के लिए मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सीएम धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया UCC बिल, विपक्ष का हंगामा

संबंधित समाचार