Kanpur Accident: डंपर के पीछे से जा घुसी वैन... चालक समेत छह घायल, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के हमीरपुर हाईवे पर तेजीपुरवा के सामने मंगलवार सुबह एक डंपर के पीछे वैन जा घुसी। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
कानपुर, अमृत विचार। हमीरपुर हाईवे पर तेजीपुरवा के सामने मंगलवार सुबह एक डंपर के पीछे वैन जा घुसी। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
पतारा चौकी क्षेत्र के हिरनी गॉव निवासी वैन चालक कमल सिंह उम्र 25 वर्ष पतारा कस्बे से आधा दर्जन से ज्यादा सवारियों को वैन में बैठाकर नौबस्ता जा रहा था। जैसे ही वो तेजीपुरवा स्थित जीएमआर प्लांट के सामने पहुंचा, तभी कोहरे व तेज रफ्तार होने के चलते वैन आगे जा रहे डंपर में पीछे से जा टकराई।
हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरारी हो गया।
ये हुए घायल
1- ईको वैन चालक कमल सिंह निवासी हिरनी चौकी पतारा घाटमपुर
2- शोभित निवासी नरसिंहपुर घाटमपुर
3 - राहुल सब्जी विक्रेता
4- रशीद निवासी पतारा घाटमपुर
5- महेश
6- विक्रम
ये भी पढ़ें- Kanpur से छह हजार भाजपाई रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना, जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण हुआ राममय
