‍‍Bareilly News: कपड़ा व्यापारी की पत्नी से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी से लौटते समय बारिश होने पर चाय के खोखे पर रूके कपड़ा व्यापारी को शराब में नशा और उसकी पत्नी की चाय में नशे की गोलियां देकर महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

महिला को होश आने पर जब उसने चीख-पुकार मचाई तो पति के पहुंचने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

थान सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाला कपड़ा व्यापारी अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे को लेकर अपनी रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान रात को लौटते समय वह फरीदपुर टोल प्लाजा के पास चाय के खोखे पर रूक गए। चाय वाले ने उसके पति को शराब में नशा मिला कर दे दिया और महिला को चाय में नशे की गोलियां दे दीं। जैसे ही महिला का पति बेहोश हुआ। 

महिला को नशे की हालत में उसके आठ साल के बच्चे के सामने तीनों आरोपी उठाकर खोखे  के पीछे झाड़ियों में ले गए। वहां ले जाकर चाय वाले के साथ दो अन्य युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के होश में आने पर उसने शोर मचाया तो उसका पति बेहोशी की हालत में महिला का बचाने पहुंचा। जिस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। महिला ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढे़ं- बरेली के तीन युवकों की दिल्ली में मौत, आक्रोशित परिजनों ने चौराहे पर लगाया जाम

 

 

संबंधित समाचार