Video : आगरा में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटका, बचा बड़ा हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा ग्वालियर नेशनल हाईवे के थाना सदर क्षेत्र स्थित ग्वालियर बायपास मार्ग पर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित तक अचानक पलट गया और फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटक गया। 

ट्रक के पलटते ही नीचे सर्विस रोड पर हड़कंप मच गया नीचे से गुजर रहे राहगीर और अन्य वाहन चालक इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस फोर्स पहुंचा इसके बाद पल पर लटके ट्रक को हाइड्रा की मदद से हटाया गया। यह ट्रक माल लेकर पानीपत से कर्नाटक जा रहा था ट्रक में प्लास्टिक का सामान लदा हुआ था।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले UP में Congress की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, AICC-PCC की हुई बैठक

संबंधित समाचार