Kanpur News: प्रतिबंधित थर्मोकोल ले जाते पकड़े गए तीन ट्रक; साढ़े चौबीस क्विंटल माल जब्त...
कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम प्रवर्तन दल ने सटीक मुखबरी पर भौंती से जाजमऊ तक नाका लगाकर तीन ट्रक प्रतिबंधित थर्मोकोल ले जाते तीन ट्रक पकड़े। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पता लगा कि ट्रक जौनपुर, गोंडा और लखनऊ जा रहे थे। तीनों ट्रक रनिया स्थित महावीर थर्मोप्लास्ट फैक्ट्री से माल लेकर जा रहे थे। महावीर थर्मोप्लास्ट की कई गाड़ियां पहले भी थर्मोकोल और प्लास्टिक ग्लास दूसरे जिले ले जाते हुए पकड़ी गई हैं।
आलोक नारायण ने बताया कि तीनों ट्रकों से कुल साढ़े चौबीस क्विंटल प्रतिबंधित थर्मोकोल जब्त किया गया। जिसको कूड़ा कंपैक्टर गाड़ियों से दबवा कर पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया। नियमानुसार प्रति ट्रक एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है जिसको देर शाम तक जमा न करने के कारण ट्रक अभी नगर निगम परिसर में ही खड़े हैं। अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार धनंजय, जितेंद्र सिंह, रामनरेश, इंद्रजीत, भूपेंद्र, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, गोविंद, मोहित इत्यादि शामिल रहे।
