हरदोई : ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद / हरदोई,  अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली शाहाबाद मार्ग पर जमुलापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसके चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ओर से वाहनों का भारी जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद पाली मार्ग पर जमुलापुर गांव के मोड पर एक तेज रफ्तार पाली की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से कुचल दिया। जिससे बाइक सवार के चीथड़े उड़ गए। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों ओर से वाहनों का भारी जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जाम को खुलवाया। मृतक बाइक सवार की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें -अमेठी : सुरक्षा कर्मी के साथ हुई मारपीट, पुलिस जांच में फर्जी निकला मामला

संबंधित समाचार