इटावा में सपा के पूर्व अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद बोले- BJP का जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का रच रही षडयंत्र
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दुत्व, धर्म और राम के नाम पर नफरत फैलाने व जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र कर रही है।
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद ने सपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुत्व, धर्म और राम के नाम पर नफरत फैलाने व जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन राम के अनुयायी हैं और भाजपा राम की व्यवसायी है।
चुनावाचार्य नरेन्द्र मोदी सनातन परम्परा के विरूद्ध शंकराचार्यों को नजर अंदाज कर राजनीतिक लाभ लेने के लिए आधे-अधूरे मंदिर का उद्घाटन व प्राण-प्रतिष्ठा कर दिया। जिसकी जितना संख्या भारी, उसकी उतना हिस्सेदारी के मुद्दे पर जातिगत जनगणना व समानुपातिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है। अपने को पिछड़ा बताने वाले पीएम मोदी नीलवर्ण श्रृंगाल व पिछड़ी जातियों के दुश्मन है।
एनडीए के हिस्सा ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद व अनुप्रिया पटेल भाजपा जैसी शिकारी की कटिया/बंसी के केंचुआ है। जिनको चारा के तौर पर आगे कर भाजपा-आरएसएस ओबीसी, एससी, एसटी को शिकार बना रही है।
चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों, मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी ने नारा दिया है कि जिसकी जितनी आबादी है उसकी उतनी भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के वोट से बनी भाजपा की सरकारें पिछड़ों, वंचितों का हिस्सा हड़प रहीं है।
वर्तमान में भाजपा सरकार सामंतवाद का परिचय दे रही है।वर्तमान में भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों, उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों नीलाम कर निजीकरण के द्वारा ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान कर जनता को गुमराह कर रही है।
इस मौके पर सपा पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल, प्रदेश सचिव जनवेद भोजवाल, जिला सचिव राजकुमार यादव, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव गौरव यादव, डॉ. संतोष राठौर, राजवीर सिंह राजपूत, सीताराम कश्यप, शिवकुमार निषाद, दारा सिंह यादव, राजीव कुमार बघेल, प्रवीण कुशवाहा व अंकुर यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर युवक को भेजा दुबई… पांच माह से बंधक बनाने का आरोप
