Fatehpur Crime: नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर युवक को भेजा दुबई… पांच माह से बंधक बनाने का आरोप
फतेहपुर में नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर युवक को भेजा दुबई
फतेहपुर में नौकरी का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर युवक को दुबई भेज दिया। पांच माह से बंधक बनाकर रखने का आरोप। एसपी के आदेश पर खखरेरू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
फतेहपुर, अमृत विचार। नौकरी के लालच में फर्जी वीजा पर दुबई भेजा गया युवक शातिरों के जाल में फंस गया। भाई ने पांच माह से युवक को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदुवा निवासी सुरिजभान ने बताया कि भाई चंद्रभान को विदेश में नौकरी का कस्वा निवासी एजेंट अजमेर अहमद ने झांसा दिया था।
उसने एक लाख दो हजार रुपये चंद्रभान को दुबई भेजने को लिए थे। भाई को 28 अक्तूबर को दुबई भेज दिया। सउदी जाने के बाद पता लगा कि धोखाधड़ी कर एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर भेजा है। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया है। उसने एजेंट से भाई को बुलाने की मांग की। उसे टरकाने लगा।
उसने भाई को बुलाने से इन्कार कर दिया है। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: नशेबाजी के दौरान दोस्तों ने ही दोस्त की थी पीट-पीटकर हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार
