Chitrakoot Crime: गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव... आत्महत्या का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में गेस्ट हाउस में फंदे से सिपाही का शव लटका मिला

चित्रकूट में एक पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ वहां रुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

चित्रकूट, अमृत विचार। शहर के एक गेस्ट हाउस के कमरे में एक पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ वहां रुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी।

मूलरूप से गाजीपुर निवासी वीरेंद्र यादव (35) जिले में लगभग दो साल से पुलिसकर्मी के रूप में तैनात थे। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रेलवे स्टेशन स्थित श्री गणेश गेस्ट हाउस में रुके थे। बताया जाता है कि मंगलवार को उनकी पत्नी बैंक गई थी। साढ़े बारह बजे के आसपास लौटी तो पाया कि वीरेंद्र कमरे में एक मफलर के सहारे फंदा बनाकर फांसी पर लटके थे। कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह उसने एक युवक से शीशा तुड़वाया और अंदर गई।

मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो सीओ हर्ष पांडेय, कोतवाली प्रभारी एके पांडेय मौके पर पहुंचे। सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल सका। कालूपुर निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिसकर्मी से उसकी जान पहचान थी। वह ही उनके कहने पर पत्नी को लेकर बैंक गया था।

बताया कि रास्ते में भाभीजी (सिपाही की पत्नी) ने मोबाइल पर बात भी की थी। बाद में जब काल रिसीव नहीं हुई तो वे लोग यहां पहुंचे थे। बताया कि उसने ही कांच तोड़ा था। सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात था और नियमित रूप से ड्यूटी भी कर रहा था। विभागीय उत्पीड़न जैसे आरोप सरासर गलत है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी ने सपा से दिया इस्तीफा... 24 साल से पार्टी से जुड़ी थी, BJP ज्वॉइन कर सकती

संबंधित समाचार