Hamirpur News: पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी ने सपा से दिया इस्तीफा... 24 साल से पार्टी से जुड़ी थी, BJP ज्वॉइन कर सकती
पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी ने सपा से दिया इस्तीफा
पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी ने सपा से इस्तीफा दिया। 24 साल से पार्टी की सेवा पूर्व विधायक कर रही थी। कल लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ले सकती है।
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ में 24 साल से समाजवादी पार्टी की कर्मठ एवं जुझारू पूर्व विधायक व सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी डॉ. अम्बेश कुमारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के व्हाट्सएप पर भेज दिया है।
अम्बेश कुमारी ने फोन पर अमृत विचार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सोच दलितों एवं गरीबों के प्रति थी अब उस सोच से सपा पूरी तरह से भटक चुकी है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और सपा का कोई लक्ष्य न होने के कारण वह पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट हैं। सूत्र बताते हैं कि आगे आने वाले समय में पूर्व विधायक अम्बेश कुमारी भाजपा की सदस्यता ले सकती हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक के पुत्र मृत्युंजय प्रताप सिंह सनी वर्तमान में जनपद महोबा के बैंदों पनवाड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं। मां के पार्टी से इस्तीफा देने पर उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मृत्युंजय प्रताप सिंह हो सकता है कि बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर दामन थाम लें।
'गौरतलब है कि पूर्व विधायक डा. अम्बेश कुमारी ने 2001 में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने अम्बेश कुमारी को चरखारी विधायक सभा से चुनावी मैदान में उतारा था। जिसमें उन्होंने विजयी श्री हासिल की थी। 24 साल के इस राजनीतिक कैरियर में अम्बेश कुमारी का एक अलग ही मुकाम रहा।
ये भी पढ़ें- Unnao: कमिश्नर के सामने शिकायतों का अंबार... फरियादी 300 पार, शिकायत लेकर पहुंचे सत्ताधारी विधायक, बना चर्चा का विषय
