रामपुर : पांच साल की बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को दस साल की कैद, जुर्माना भी लगाया
एडीजे छह की कोर्ट ने सुनाई सजा, दस हजार का लगाया जुर्माना
रामपुर, अमृत विचार। पांच साल की बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एडीजे छह की कोर्ट ने आरोपी को दस साल की कैद और दस हजार का जुर्माना अदा करने सजा सुनाई है। मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि 26 मार्च 2020 को गांव का ही रहने वाला फत्ते मौका पाकर उसके घर में घुस गया था। जहां उसकी पांच साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसकी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एडीजे छह की कोर्ट में चल रही थी।
मंगलवार को आरोपी को पीठासीन अधिकारी ने दस वर्ष का कारावास और दस हजार का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। एडीजीसी ओमप्रकाश लोधी ने बताया कि आरोपी फत्ते को दस साल की सजा सुनाई है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : आशा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोर्ट ने दिए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
