रामपुर : आशा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोर्ट ने दिए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर थाना क्षेत्र का मामला,कोर्ट में किया दिया था प्रार्थना पत्र

रामपुर, अमृत विचार। आशा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ताकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी मीरा का कहना है कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के पद पर तैनात है और लगातार सेवाएं दे रही है। उसके गांव के ही  रहने वाले हरिशंकर,विद्यादेवी, सेवाराम व शिवम जोकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं,  उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं।

दो अक्टूबर 2023 को पंचायत घर के सामने आयुष्मान कार्ड के बारे में लोगों को बताने के बाद जब घर को वापस आ रही थी इन लोगों ने रास्ते में रोक कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसको लाठी-डंडों  से पीट दिया। जब वह वहां से बचकर घर की ओर भागी,तो वह  लोग पीछे-पीछे उसके घर में आ गए। बचाने आए उसके परिवार के लोगों को भी पीट दिया।

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी ।उसके बाद आशा ने अधिवक्ता रेहान खां से संपर्क साधा उसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता रेहान खां ने बताया कि कोर्ट  ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया। उस पर संज्ञान लेते हुए बिलासपुर पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : रामपुर: शाहबाद में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, कई यात्री घायल

संबंधित समाचार