बहराइच: हिरण की खाल मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर सवाल
बाघ और तेंदुए की मौत के बाद हिरण का खाल मिलना सोचनीय
मिहीपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के कतर्निया घाट वन्यप्रभाग के मूर्तिहा रेंज के एक ग्रामसभा में हिरण की खाल मिलने से हड़कम्प मच गया। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही खाल गायब भी हो गई। प्राप्त सुचना के अनुसार मूर्तिहा वन रेंज के ग्राम सभा मंझाव में सड़क पर शिव कुमार पुत्र प्रताप घर के सामने साड़ी के टुकड़े पर हिरण की खाल मिली।
सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे जंगल से लकड़हारों ने जंगल से लकड़ी ले आते वक़्त सड़क पर हिरण का खाल देखा और फोटो खींच कर वन विभाग को सूचित किया।ज़ब तक वन कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक सड़क से हिरण की खाल गायब हो चुका था।
इस मामले में मूर्तिहा वन क्षेत्राधिकारी रतनेश यादव से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया की वह अभी छुट्टी आए हैं। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन मौके पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। कार्यवाही के लिए निशानगाड़ा रेंज क्षेत्राधिकारी से सम्पर्क किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने दिया धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
