अयोध्या में तीन रोडवेज एआरएम की लगाई गयी ड्यूटी,एक सप्ताह अयोध्या धाम में देंगे सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । अयोध्या में राम मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सबसे अधिक श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेनों से पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिये रोडवेज बसों की भी पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराये जाने को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने रोडवेज के तीन सहायक श्रेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) की ड्यूटी लगाई गई है।

जीएम संचालन मनोज कुमार ने अवध बस डिपो के एआरएम सत्य नारायण चौधरी, गोंडा के एआरएम कपिल देव और निचलौल के सर्वजीत वर्मा को तैनात किया गया है। साथ ही इनको दो-दो सहयोगियों के साथ कार भी मुहैया कराई गई है। इसके अलावा दो प्रवर्तन दल के यातायात अधीक्षकों को भी भेजा गया है। एक सप्ताह तक ये सभी अधिकारी और कर्मचारी अयोध्या धाम में अपनी सेवाएं देंगे

संबंधित समाचार