राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, रायबरेली या अमेठी में आ सकते हैं नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। सपा प्रमुख ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अखिलेश अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए निमंत्रण प्राप्त होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया। 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ''''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'''' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। आइएनडीआइए की टीम और पीडीए की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।


बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा से यूपी में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है।  

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: कबाड़ गोदाम में धमाके से उड़े मजदूर के चीथड़े, काफी दूर तक सुनाई दिया धमाका

 

संबंधित समाचार