गोंडा में बड़ा सड़क हादसा, गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा
दुबहा बाजार/ गोंडा, अमृत विचार। कौड़िया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे से के अंजाम देने वाले ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मुराइन पुरवा, नरायनपुर कला निवासी रामरूप मौर्या (58) पयागपुर से अपने घर नरायनपुर कला की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र के पयागपुर जाने वाले मार्ग पर झौंनहा गांव के पास गन्ना लदे एक ट्रैक्टर ट्राले ने राम रूप की बाइक में ठोकर मार दी और उसे कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार रामरूप के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों ओर से वाहनों का भारी जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दूसरी घटना भी दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोपाल जोत गांव में घटित हुई। गोपालजोत धर्मपुर निवासी रामनाथ राजपूत पुत्र लालता(30 वर्ष) साइकिल से दुबहा बाजार से अपने गांव गोपालजोत जा रहे था कि गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए सीएचसी कटरा बाजार भेजा गया जहां चिकित्सकों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज दुबहा बाजार गोपाल सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर दुर्घटनाएं घटित हुई हैं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें -Fatehpur Accident: तेज रफ्तार लोडर ने पांच बच्चों को रौंदा… एक की मौत, तीन गंभीर व एक मामूली रूप से घायल
