Kanpur News: थाने पकड़कर लाए वारंटी को पुलिसकर्मियों ने पीटा, वीडियो वायरल होते महकमे में मचा हड़कंप
कानपुर के चकेरी थाने में पकड़कर लाए वारंटी को पुलिसकर्मियों ने पीटा
कानपुर के चकेरी थाने में पकड़कर लाए वारंटी को पुलिसकर्मियों ने पीटा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के महकमे में हड़कंप मच गया।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी पुलिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। जब एक एनआई एक्ट के मामले में वारंटी को पुलिस थाने पकड़कर लाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को थाने परिसर में गिराकर लाठी और लात घूंसो से मारापीटा। पुलिस कर्मियों के पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सनिगवां स्थित चंदन नगर निवासी उमेश कुमार आर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मी हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को पुलिस उनके घर पर आई। पूछने पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि उमेश कुमार के खिलाफ एनआई एक्ट के ममाले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मी उमेश को पीटते हुए थाने लेकर आये।
इतना ही नहीं फिर थाने में भी पुलिस कर्मियों ने उन्हें गिराकर बुरी तरह से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि तीन पुलिसकर्मी उमेश कुमार को जमीन पर गिराकर लाठी और लात घूंसों से पीट रहे हैं।
मामले में एसीपी चकेरी दिलीप सिंह का कहना है कि वांरटी को पकड़ने के लिए पुलिस जब उसके घर गई तो वह हाथापाई करने लगा था। जिस पर पुलिस उसे बल प्रयोग कर थाने लाई। फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: 50 लाख की चरस के साथ दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, नई सड़क हिंसा में आरोपी जा चुका जेल
