Kanpur Crime: 50 लाख की चरस के साथ दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, नई सड़क हिंसा में आरोपी जा चुका जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 50 लाख की चरस के दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में एसटीएफ ने दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों को 50 लाख कीमत की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास 10.100 किग्रा चरस बरामद हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। एसटीएफ ने दो अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों को 50 लाख कीमत की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास 10.100 किग्रा चरस बरामद हुई है। एसटीएफ ने अर्मापुर थानाक्षेत्र के पनकी नहर पुल के पास से दोनों को पकड़ा है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद कुमार और मुख्य आरक्षी धीरेंद्र सिंह की टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रहीं थीं।

इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य नेपाल राष्ट्र से मोतिहारी बिहार के रास्ते अवैध चरस की खेप कानपुर लाने वाले हैं, जिसकी सप्लाई कानपुर देहात में होनी है। इस सूचना पर एसटीएफ ने पनकी नहर पुल के पास से तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से चरस की बरामदगी हुई।

गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद आदिल निवासी गोरा कब्रिस्तान बेकनगंज नाजिर बाग ने पूछताछ में बताया कि जून 2022 मे कानपुर में हुए दंगों में जिला कारागार कानपुर में निरुद्ध था। जहां पर उसकी मुलाकात रोशन पटेल उर्फ लाडले बिहारी से हुई थी। जिसको एसटीएफ ने 25 अप्रैल 2022 को 85 किलो चरस व एक पिकअप गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

रोशन पटेल ने नेपाल के चरस तस्करी के बारे में इससे बताया था। नवंबर 2023 में मो. आदिल जेल से रिहा होकर बाहर आया तब रोशन पटेल ने आदिल को नेपाल के चरस तस्करों का नंबर दिया। जिनके माध्यम से मो. आदिल नेपाल के चरस तस्करों से व्हाट्सअप के जरिए संपर्क करके ऑनलाइन पेमेंट करता था और अपने कैरियर के माध्यम से चरस मंगाता था। मोहम्मद आदिल के साथ दूसरा तस्कर नन्द किशोर शाह सासूनार निवासी बहुअरवा भट्टा, थाना पोखरिया जिला बीरगंज नेपाल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसटीएफ के अनुसार दोनों तस्करों के पास से 50 लाख कीमत की चरस, दो मोबाइल फोन, नगद भारतीय मुद्रा 3470 रुपये, नगद नेपाली मुद्रा 2000 रुपये व एक मतदाता कार्ड बरामद हुआ है। बताया कि मोहम्मद अब्दुल शातिर अपराधी है। उसके ऊपर बेकनगंज में चोरी, शराब बेचने, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट में एफआईआर दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर… तीन भाईयों की मौत, बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे

संबंधित समाचार