बाराबंकी में सभासद संघ के राष्ट्रीय सचिव और जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, जानिए क्या है ये बड़ा मामला
बाराबंकी, अमृत विचार। सभासद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज इंसान के आवाहन पर बुधवार को विधानसभा के सामने संगठन की 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन पूर्व से प्रस्तावित था। प्रदेश के सभी जिलों के सभासदों को इस प्रदर्शन में उपस्थित होना था। लेकिन मंगलवार को रात्रि में ही पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके फलस्वरूप सभासद संघ के राष्ट्रीय सचिव सभासद सुशील गुप्ता एवं संघ के जिला अध्यक्ष सभासद ताज बाबा राईन को पुलिस ने उनके आवास पर ही होम अरेस्ट कर लिया ।
इस संबंध में सुशील गुप्ता ने बताया सत्य प्रेमी नगर कैलाश आश्रम के सामने स्थित सुशील के आवास पर क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली तथा सिटी चौकी इंचार्ज ने सुशील गुप्ता से पूछताछ की तथा आज बुधवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए लखनऊ जाने पर रोक लगा दी। उनके आवास पर पुलिस तैनात कर दी। इसी प्रकार ताज बाबा राईन को भी होम अरेस्ट किया गया। नगर पंचायत टिकैत नगर के सभासद राजेश शर्मा को भी उन्हीं के आवास पर ही होम अरेस्ट किया गया।

जानकारी होने पर जनपद के सभी सभासद एक दूसरे से संपर्क के लिए जुट गए। बुधवार को पीर बटावन स्थित ताज बाबा के आवास पर सभासदों ने बैठक की तथा बैठक में तय किया गया कि अगर प्रशासन ने लखनऊ जाने पर रोक लगा दी है तो सभासदों ने लखनऊ जाने का इरादा छोड़ दिया। बैठक में सभासद संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह "ज्ञानू" ने कहा सभासदों की मांगे पूरी करने पर शासन द्वारा आश्वासन दिया गया था। मांगे अभी तक पूरी न होने की दशा में यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक प्रस्तावित था।
.jpg)
बैठक में मुख्य रूप से सभासद आलोक वर्मा, पंकज मिश्रा, संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद फैसल, ताम्र भुजा नन्द,सादिक हुसैन, सुशील गुप्ता, ताज बाबा राईन, देवेंद्र प्रताप सिंह "ज्ञानू", संघ के जिला महामंत्री बृजेश यादव, शिवा शर्मा, शिवा कनौजिया सहित कई सभासद उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: जयंत चौधरी के गठबंधन तोड़ने पर अखिलेश यादव ने दिया ये बड़ा बयान, कहा - किसानों की लड़ाई...
