बहराइच: नाली का पानी ओवरफ्लो होने से सड़क पर भरा, व्यापार प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिर्फ निरीक्षण और प्रस्ताव में ही सिमट कर रह गई जल निकासी की समस्या

जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल रोड बाजार के गल्ला मंडी रोड पर घरेलू गंदा पानी नाली से ओवरफ्लो होकर रोड पर भर गया है। जिससे दुकानदारो का व्यवसाय प्रभावित हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं।

विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत बंभौरा जरवल रोड बाजार का घरेलू दुषित गंदा पानी सड़क पर भरा होने के कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं जाते हैं। जिससे दुकानदार की  दुकानें बंद है तो कुछ लोग दुकान खोलकर ऐसे बैठे हैं एक वर्ष से इस समस्या को कई बार जनप्रतिनिधि से व खंड विकास अधिकारी जरवल से तथा उप जिला अधिकारी कैसरगंज से लिखित पत्र भी बाजार वासियों ने सौंप कर मांग की थी नाला निर्माण के संबंध में ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी बहराइच को लिखित पत्र देकर विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत बंभौरा के जरवल रोड बाजार में घरेलू दुषित गंदा पानी निकासी की समस्या से अवगत कराया था।

ब्लॉक प्रमुख ने  गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारीआर रम्या को स्थलीय सत्यापन के लिए आई थी। आर राम्या ने तथा जनप्रतिनिधि ने  चीनी मिल मोड पर पहले पुलिया निर्माण के साथ नाला निर्माण कराया जाने की जरूरत बताई थी। जब तक जरवल रोड गोंडा मार्ग चीनी मिल मोड़  के पास पुलिया का निर्माण नहीं होगा तब तक पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पाएगी।

चीनी मिल मोड़ के निकट बाजार का दूषित पानी निकालने के लिए पुलिया निर्माण की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधि से लेकर शासन प्रशासन तक ध्यान नहीं दे रहा है। विकासखंड जरवल के ग्राम पंचायत बंभौरा जरवल रोड के गलामंडी में आधा से एक फीट तक पानी भरा है। पूजन अर्चन के लिए मंदिर में जाने वाले भक्त व मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले लोग पहुंच नहीं पाते हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज राव ने बताया कि गल्ला मंडी में जल भराव हो गया है। पुरानी नाली व नाला की सफाई शीघ्र करवा दी जाएगी। जिससे कुछ राहत मिल जाएगी, जब तक नाला निर्माण नहीं होगा। तब तक ऐसी समस्या जलभराव की बनी रहेगी।

Untitled-5 copy

यह भी पढ़ें: Lucknow: 54 लाख लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 10 फरवरी से शुरू हो रहा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

संबंधित समाचार