श्रावस्ती : विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जनपद के विकास खण्ड गिलौला अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर खुरूहरी का जिलाधिकारी कृतिका शर्मा आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच किया तथा उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच किया। 

विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन में तहरी बनी थी, जिसमें सोयाबीन न पाये जाने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में किचन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि अध्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। इसलिए सभी गुरूजनों का कर्तव्य है कि वे अपने दायित्वों को बाखूबी निभाएं और नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिक्षित कर उनके भाग्य हो संवारे और अभिभावकों के विश्वास पर खरे उतरें। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजे, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। 

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभा कर उन्हे निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क जूता-मोजा, स्कूल बैग एवं मध्यान्ह भोजन मुहैया करा रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के उजियारे से वंचित न रहने पावे। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : वेब पोर्टल के जरिए प्रभावी ढंग से नागरिक सेवाएं देने पर योगी सरकार का फोकस

संबंधित समाचार