बरेली: रिश्वत लेते जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम के पास शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने के बाद टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

जिला उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबधंक ने यह रिश्वत पांच लाख रुपये का लोन पास के लिए ली थी। जिसमें सहायता प्रबंधक कौशल श्रीवास्तव ने शिकायतकर्ता को सब्सिडी का 25 प्रतिशत दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

संबंधित समाचार