बहराइच: हजारों किमी. साइकिल यात्रा कर संतकबीरनगर से महसी पहुंचे दो युवक, बीजेपी की नीतियों से हैं प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेजवापुर, बहराइच, अमृत विचार। भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए संत कबीर नगर जिले के दो साइकिल यात्री अब तक हजारों की यात्रा कर चुके हैं। बुधवार को वह महसी विधान सभा के सिसैया चूड़ामणि गांव पहुंचे। यहां पर ब्लाक प्रमुख के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। साइकिल यात्रियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के पत्रक भी बांटे।

संतकबीर नगर जिले बूढ़ी बेलभद्दर गांव के रहने वाले रणविजय सिंह व अरविंद सिंह एक जनवरी 2022 से अनवरत साइकिल यात्रा कर विभिन्न जिलों में पहुंच सरकार की योजना की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। दोनो महसी के सिसैया गांव में पहुंचे। यहां पर ब्लाक प्रमुख कृष्णा देवी व मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। साइकिल यात्री रणविजय सिंह व अरविंद सिंह ने बताया कि वे अब तक 60 जिलों में भ्रमण कर साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

उनका कहना है कि वे ग्रामीणों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटकर जानकारी दे रहे हैं। जागरूक कर रहे हैं। वह प्रदेश के सभी जिलों का साइकिल से भ्रमण करेंगे। स्वागत में बृजेश्वर सिंह, योगेश्वर सिंह, भाजपा नेता योगेश्वर सिंह, संजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, छोटू सिंह, रामपाल वर्मा, चिफुरी सिंह, रितुनेश मिश्र, सुधांशु मिश्र,बृजेश बाजपेई, नागेंद्र मिश्र, हरिनाथ यादव, पुत्तन  समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Untitled-30 copy

यह भी पढ़ें: अंबेडकरनगर: डीएम ने जिला अस्पताल की परखी हकीकत, 15 डॉक्टर मिले अनुपस्थित, बेड पर बिछी मिलीं फटी चादरें

संबंधित समाचार