गोंडा: दुर्घटना में चोटिल युवक की इलाज के दौरान 46 दिन बाद मौत, परिवार में कोहराम
बेलसर, गोंडा। सड़क दुर्घटना में चोटिल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते 23 दिसंबर को गोंडा बेलसर मार्ग पर डिडीसिया कला के पास दो बाईकों को आमने सामने टक्कर हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रधान प्रतिनिधि सिंहपुर मनीष शुक्ल ने बताया कि थाना तरबगंज क्षेत्र के सिंहपुर पूरे शुक्ल निवासी राघवेंद्र शुक्ल (30) एवं उनके भाई अवनेंद्र मणि शुक्ल 23 दिसंबर को गोंडा से अपनी बाइक से घर आ रहे थे।
डिडीसिया के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें राघवेंद्र द्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। चार दिन पूर्व गोंडा के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था जहां पर आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
राघवेंद्र मणि शुक्ल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। राघवेंद्र मणि की पत्नी निशू शुक्ला का रो रो कर बुरा हाल है। राघवेंद्र मणि के एक पांच वर्ष की बेटी भी है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: आज से शुरू हो चुका वैलेंटाइन वीक, पहला दिन गुलाब को समर्पित, मुगलकाल में रखी गई थी नींव!
