आज छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जनसभा को भी करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल गांधी पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी। 

 

संबंधित समाचार