नितिन गडकरी ने कहा- दिसंबर तक चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का काम पूरा करने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेन्नई-बेंगलुरु ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम इस साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। 

गडकरी ने तमिलनाडु और केरल की सरकारों से आग्रह किया कि वे संबंधित राज्यों में परियोजनाओं के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मदद करें। मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सदन को विश्वास दिला रहा हूं कि हम दिसंबर से पहले राजमार्ग को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच की दूरी दो घंटे के भीतर तय की जा सकती है।’’ 

गडकरी ने बताया कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी बात की है और उन्हें राज्य में राजमार्गों के निर्माण में एनएचएआई के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया है। द्रमुक सदस्य दयानिधि मारन द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। लेकिन समग्रता हासिल किए बिना, सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सभी चीजें प्राप्त किए बिना, हमारे लिए सड़क को पूरा करना कैसे संभव है।’’

ये भी पढे़ं- डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- केंद्र सरकार संसद का मजाक बना रही है

 

संबंधित समाचार