हरदोई रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दो घंटे बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
हरदोई। कोयला ले कर जा रही मालगाड़ी हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची, उसी बीच उसके कूप में आग लग गई। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। उसके बाद वहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे तक अप लाइन का ट्रैक ठप रहा।
बताया गया है कि गुरुवार की दोपहर को लखनऊ की तरफ से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी जैसे ही स्टेशन की अप लाइन प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची, उसी बीच उसके पायलट को मालगाड़ी के एक कूप में आग लगने का पता चला, आनन-फानन में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
उसके बाद वहां पहुंची दमकल कर्मियों की दो गाड़ियां ने वहां पहुंच कर करीब दो घंटे जूझने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस हादसे से करीब दो घंटे तक अप लाइन का ट्रैक ठप रहा। इसे ले कर वहां अफरा-तफरी मची रही।
यह भी पढ़ें:-ठगी या हकीकत: जोगी के गीतों पर फफककर रोया पूरा गांव, फिर ऐसा हुआ की थाने के लगाने पड़े चक्कर, देखें Video
