हरदोई में बदमाशों के हौसले बुलंद, शादी में द्वाराचार के दौरान दूल्हे के पिता से हुई लूट!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। लखनऊ से आई बारात में बाराती बड़े खुश थे। उसी बीच द्वाराचार शुरू हुआ। दूल्हे के पिता वहां मौजूद थे,उसी बीच भीड़ मे पहुंचा लुटेरा उनके हाथ से बैग लूट कर भाग निकला। इसका पता होते ही तमाम बाराती उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन उसी बीच लुटेरे के हाथ से एक दूसरा बाराती लूटा बैग ले कर भाग गया। हालांकि पुलिस उस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही है। बैग में डेढ़ लाख रुपये,सोने की अंगूठी और लॉकर की चाबी बताई गई है।

बताया गया है कि बुधवार को लखनऊ के बुद्धेश्वर से आलोक तिवारी की बारात शहर के बगल में कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार बाईपास पर एक मैरिज लॉन में आई हुई थी। सभी बाराती खुशी-खुशी बैंड-बाजे पर थिरक रहे थे। उसके बाद द्वारचार की रस्म शुरू हुई। वहां दूल्हे के पिता कृष्ण कुमार तिवारी हाथ में बैग लिए हुए खड़े थे। उसी बीच भीड़ में पहुंचा एक लुटेरा उनके हाथ से बैग लूट कर भाग खड़ा हुआ।

15 - 2024-02-08T154009.975

इसका पता होते ही तमाम बाराती पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। उसी बीच पकड़े जाने के डर से लुटेरे के हाथ से एक दूसरा लूटेरा लूटा गया बैग ले कर भाग गया। इसका पता होते ही पुलिस वहां पहुंच गई,पकड़े गए लुटेरे को उसे सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बैग में डेढ़ लाख रुपये, सोने की अंगूठी और लॉकर की चाबी बताई गई है।

ये भी पढ़ें -किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका, सीमा पर लगा भारी जाम... धारा 144 लागू

संबंधित समाचार