Bareilly News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहनें सम्मानित, डीएम ने उनके कार्य को सराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संजय कम्युनिटी हाल में आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रही हैं। प्रसव से लेकर बच्चे के टीकाकरण तक आशा वर्कर्स अहम योगदान निभा रही हैं। वहीं एडी हेल्थ पुष्पा पंत ने कहा कि कि आशाएं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से योगदान कर रही है। न्यूनतम मानदेय मिलने के बावजूद वह बहुत ही अच्छा कार्य अपने क्षेत्र में कर रही हैं। 

इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा वर्कर्स राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है। जनपद में संचालित जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं में आशा कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहता है। वहीं सीएमओ विश्राम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पूरे प्रदेश में सभी कार्यक्रमों के तहत ऊंचे पायदानों में पहुंचने में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ये भी पढे़ं- Bareilly: अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो इस बार वह बच नहीं पाएगा... दबंगों ने युवक को दी धमकी

 

संबंधित समाचार