मुरादाबाद : तेज हवा से बढ़ी गलन, शीतलहर से धूप बेअसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धूप के बाद भी गलन अधिक रही, 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली ठंडी हवा

मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों सुबह से धूप निकलने के बाद भी तेज हवा से गलन बढ़ी है। शीतलहर से धूप बेअसर हो रही है। दोपहर में धूप सेंक कर लोगों ने अपना समय बिताया। धूप निकलने से हीटर, ब्लोअर का प्रयोग दिन में लोगों ने कम कर दिया है।

गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप निकलने से लोग खुश हुए। लेकिन, तेज हवा ने धूप को बेअसर किया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा से लोगों को ठंड लगी। दिन में घरों के बाहर, छत और पार्क आदि में लोगों ने धूप सेंक कर समय बिताया। स्कूल कॉलेज में भी बच्चों ने दोपहर में आउटडोर गेम्स का आनंद लिया। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मौसम वैज्ञानिक डॉ.आरके सिंह का कहना है कि हवा और शीतलहर से गलन बरकरार है। बारिश के बाद ठंड में गलन बढ़ जाती है। मौसम साफ रहेगा, बारिश नहीं होगी। आगामी दिनों में रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। जिससे गलन कम होने लगेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी ठंड खत्म होना मानकर न चलें। सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- Moradabad News : यूपी की पहली लाइब्रेरी...जहां कमिश्नर की पहल पर दिव्यांग बच्चों को बनाया जा रहा शिक्षित और आत्मनिर्भर

संबंधित समाचार