प्रयागराज : लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव बने चित्रकूट के न्यायाधीश
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में संयुक्त सचिव (विधि) के पद पर चित्रकूट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फारूख इनाम सिद्दीकी की प्रतिनियुक्ति हुई है। यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने गत 7 फरवरी को एक अधिसूचना के माध्यम से दी है।
ये भी पढ़ें -हल्द्वानी: अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल हटाने के दौरान हुआ बखेड़ा, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ भीड़ को खदेड़ा
