फिरोजाबाद: बहू और ससुर का 'इश्क' चढ़ा 'परवान', कोर्ट में शादी कर पूरा किया 'अरमान'
पुत्रवधु को लेकर ससुर हुआ फरार, बेटे ने पुलिस से रो रोकर लगाई गुहार
फिरोजाबाद। जिले के फरिहा थाना क्षेत्र में ससुर और बहू के इश्क का मामला सामने आया है। ससुर और बहू का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने जमाने से बेपरवाह होकर समाज की सारी हदें पार करते हुए ने कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। फरिहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के मुताबिक नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की शिकायत करते हुए तहरीर दी है कि उसके पति ने उसके बड़े बेटे की बहू के साथ कोर्ट में जाकर शादी कर ली है और वह बहू को लेकर फरार है।
फरिहा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सफाईकर्मी ने अपनी पुत्रवधू से ही शादी कर ली। उसे लेकर चार महीने से शहर में रह रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद पत्नी ने उसके विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। वहीं बेटा भी रो-रोकर पुलिस से गुहार लगा रहा है।
एक साल पूर्व पत्नी को छोड़ काम पर चला गया था लड़का
मूल रूप से जसराना के गाड़ीवान निवासी 45 वर्षीय शिल्पी वाल्मीकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाईकर्मी है। उसने 25 वर्ष पहले पहली पत्नी की मृत्यु होने के बाद रज्जो देवी से दूसरी शादी की थी। उससे उसके दो बेटे हुए। बड़े बेटे आकाश की शादी उसने पांच वर्ष पहले बिहार के सिवान निवासी युवती से की थी। एक साल पहले बेटा पत्नी को घर पर छोड़ कर प्रयागराज काम करने चला गया। कुछ माह पहले जब वह लौट कर आया तब पता चला कि उसके पिता व बहू के बीच अवैध संबंध हैं।
आकाश ने बताया कि उसके पिता ने चार माह पहले उसकी पत्नी से कोर्ट मैरिज कर ली है। कर्मचारी की पत्नी रज्जो देवी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढे़ं: 'सामाजिक पिछड़ेपन से अब तक नहीं उबर पाए हम', 'जनमानस जी रहा गुलामी की मानसिकता'!, जानिए क्यों इतना तल्ख हुआ हाईकोर्ट?
