हल्द्वानी: बनभूलपुरा प्रकरण - फायरिंग में तीन की मौत 1 घायल, इंटरनेट सेवा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार शाम को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। बनभूलपुरा में भड़के दंगे में तीन लोगों की मौत हो गई।

खबर चार लोगों के मरने की है, लेकिन चौथे की सूचना पुष्ट नहीं है। बताया जा रहा है गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय फईम की गोली लगने से मौत हुई है। जबकि पिता-पुत्र की भी जान गई है। एक इसरार नाम के व्यक्ति की भी मौत की अपुष्ट सूचना है। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...

संबंधित समाचार