बहराइच: मदरसे के छात्रों ने खाया भरभंडा का बीज, हालत गंभीर, हड़कंप, देखें video
बहराइच, अमृत विचार। जिले के खलवा ग्राम पंचायत में स्थित दारुल उलूम निजामिया मदरसा के छात्र गुरुवार दोपहर में पढ़ाई के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में आते समय बच्चों ने भरभंडा का बीज खा लिया। जिससे सभी की हालत गंभीर होने पर सभी को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खलवा में मदरसा दारुल उलूम निजामी संचालित है। इस मदरसे में क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं। गुरुवार को नकाही गांव निवासी फातिमा (11), शबनूर (10) पुत्री नियाज, छोटी बहन सिफा (8), धर्मनपुर गांव निवासी शामिया (10), भाई शारिक (8) और सुहेल (4) मदरसे से इंट्रेवल में घर आ रहे थे। सभी ने रास्ते में भरभनडा का बीज मूंगफली समझ कर खा लिया।
कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। इस पर नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर रात नौ बजे सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों ने भरभंडा का बीज खाया था। इलाज के बाद हालत में सुधार है।
घर लाकर खिला दिया
जिला अस्पताल में भर्ती धर्मनपुर गांव निवासी शरीफ की मां आशिया ने बताया कि उसका 4 वर्षीय बेटा सोहेल घर पर था। इन्हीं बच्चों में से किसी ने बीज लाकर मेरे बेटों को खिला दिया जिससे उसकी भी हालत खराब हो गई।
बहराइच: मदरसे के छात्रों ने खाया भरभंडा का बीज, हालत गंभीर, हड़कंप pic.twitter.com/IecdFnWOZr
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 8, 2024
बहराइच: मदरसे के छात्रों ने खाया भरभंडा का बीज, हालत गंभीर, हड़कंप, देखें video pic.twitter.com/EYmO9QS67i
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 8, 2024
यह भी पढ़े: गोंडा: अपहृत किशोरी को पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, 8 माह पहले हुई थी अगवा
