अयोध्या: मौनी अमावस्या पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु, हनुमानगढ़ी पर भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शुक्रवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ लगा बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह से हनुमानगढ़ी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए सुरक्षा बलों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

cats09

दोपहर तक भक्तिपथ और रामपथ पर जन सैलाब दिख रहा है। हनुमानगढ़ी पर चौतरफा बैरियर लगा कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद रामलला और हनुमंत लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार