Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 11 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पूर्वी में जैतीपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 11 साल के बच्चे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें थाना कटरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करतौली निवासी मनोज यादव का 11 वर्षीय पुत्र अभिमांशु आज सुबह करीब 10 बजे अपनी साइकिल से स्कूल जा रहा था। 

उसी दौरान जैतीपुर मार्ग से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने अभियांशु को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जैतीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची थाना कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाई बहन थे। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: हल्द्वानी से सबक लेकर सड़कों से पत्थर हटवा रही बरेली पुलिस, मौलाना तौकीर रजा के आवास पर भी भारी सुरक्षा

 

संबंधित समाचार