Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा की सांकेतिक गिरफ्तारी, भारी सुरक्षा घेरे के बीच जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को जुमे की नमाज के बाद सांकेतिक गिरफ्तारी दी। मौलाना तौकीर रजा ने आज कारोलॉन मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद वो इस्लामिया मैदान जाना चाहते थे, इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ मौजूद थी।

मौलाना तौकीर रजा ने दावा किया कि मैनें सांकेतिक गिरफ्तारी दी। हालांकि एडीजी पीसी मीणा ने बताया कि मौलाना को इस्लामिया मैदान नहीं जाने दिया गया। पुलिस पहले से ही चौकस थी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। मौलाना तौकीर रजा को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया। पुलिस ने अपनी तरफ से गिरफ्तारी की बात नहीं कही है। 

संबंधित समाचार