Unnao के 26 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं, परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के 26 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होगी

उन्नाव के 26 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होगी। परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के तहत समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 11 फरवरी को 26 केन्द्रों पर करायी जायेगी। सभी केन्द्रों पर दो पालियों में 10944 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए सम्मिलित होंगे। केन्द्रों पर शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिये मजिस्ट्रेटों के साथ केन्द्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्यों को सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा को लेकर विकास भवन सभागार उन्नाव में एडीएम नरेन्द्र सिंह ने परीक्षा के नामित सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में बताया कि 26 केन्द्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक परीक्षा का संचालन कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नकलविहीन व शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिये सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाये। परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि परीक्षा के दिन सुरक्षा, विद्युत, पानी, साफ-सफाई आदि सभी तैयारियों को भी पूरी करा ली जाये। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक केन्द्र पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है।

एडीएम ने परीक्षा आयोजन में लगाये गये सभी अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर चूक न हो और आयोग के दिशा-निर्देशों पर उसका संचालन तय हो।

इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, डीआईओएस एसपी सिंह, आयोग से नामित पर्यवेक्षक मंशाराम यादव, दीनदयाल गुप्ता, अटल बिहारी इंटर कॉलेज के प्राचार्य अजब सिंह, बेनहर इंटरनेशनल स्कूल के केन्द्र व्यवस्थापक जेपी वर्मा आदि रहे।

इन्हें बनाया गया केंद्र

आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए अटल बिहारी इंकों, ब्रिलियंट एकेडमी इंकों, माउंट लिट्रा, न्यू ईरा, जीजीआईसी उन्नाव, जीआईसी उन्नाव, सरस्वती विद्या मंदिर इंकों, जीनत इंकों, सेंट ज्यूड्स, एसवीएम इंकों, श्री जगन्नाथ मेमोरियल, मैचलेस इंकों, अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल शुक्लागंज, डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, ब्लाक बी, कुंवर महेश सिंह जगरूप सिंह, चौधरी खजान सिंह, महात्मा गांधी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, चन्द्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज, सनडीसन, आरकेडी इंकों, महर्षि दयानंद सरस्वती, बेनहर, सरस्वती विद्या मंदिर को केन्द्र बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: मायके में पति की बेइज्जती से आहत पत्नी ने लगाई फांसी... मौत, पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार