Hamirpur: मायके में पति की बेइज्जती से आहत पत्नी ने लगाई फांसी... मौत, पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी

हमीरपुर के राठ में मायके में पति की बेइज्जती होने से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर, राठ, अमृत विचार। मायके में पति की बेइज्जती होने से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के औडेरा गांव निवासी संगीता पत्नी राजेन्द्र ने गुरुवार की रात अपने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के ससुर ग्यासीराम ने बताया कि उसके पुत्र राजेंद्र की ससुराल नौरंगा गांव में है। बताया कि राजेंद्र के साले राजकुमार के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम था। जिसमें उसका पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी संगीता को लेकर गया था।

बताया कि वहीं पर गांव मोहल्ले के कुछ लोग कुआं पूजन में पथराव करने लगे। जब उसके पुत्र राजेंद्र ने पथराव करने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसके पुत्र राजेंद्र के साथ हाथापाई करते हुए उसकी बेइज्जती कर दी। बताया कि वहां पर मौजूद उसके पुत्र राजेंद्र की पत्नी संगीता से अपने पति की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई।

इसके बाद गुरुवार की शाम उसका पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी संगीता को लेकर अपनी ससुराल से वापस अपने घर औंडेरा आ गया। बताया घर आने के कुछ समय के बाद ही उसकी बहू संगीता ने पति की बेइज्जती से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

वहीं महिला के पिता बुद्धा पुत्र चंद्रभान ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव… परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार