पैरामिलिट्री फोर्स किसी की नहीं सुनती, उसे खोखे का डिटेल नहीं देना होता : सीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गलत मैसेज की फॉरवर्डिंग पड़ सकती है भारी

देवा /बाराबंकी, अमृत विचार। आगामी लोक सभा चुनाव व त्यौहारों के मद्देनजर शुक्रवार को देवा कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई l

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर बीनू सिंह ने कहा कि अराजक तत्व कुछ भी गलत करने से पहले सोच ले अगर पुलिस अपने पर आ गई तो 5 मिनट भी झेल नहीं पाएंगे। चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स किसी की नहीं सुनती उनको अपने खोखे का डिटेल नहीं देना होता है ।

उपजिलाधिकारी नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि सभी लोग अपनी सोच अच्छी रखें पुलिस व प्रशासन आपकी सुरक्षा को लेकर सतर्क है त्यौहार व चुनाव को लेकर सतर्क रहें। विशेष कर नए बच्चों पर अधिक ध्यान दें क्योंकि यही लोग आवेश में जाकर बड़ा कदम उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सेल पूरी तरह एक्टिव है। कोई भी गलत मैसेज लिखने वाला उतना ही दोषी होता है जितना फॉरवर्ड करने वाला। इसलिए किसी प्रकार के विवादित मैसेज को फॉरवर्ड ना करें और उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा सभी व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है किसी को कुछ गलत करने की छूट नहीं है। 

उन्होंने धार्मिक गुरुओं से अपील की की लोगों को सही व्याख्या करें ताकि वह भ्रमित ना हो सके उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर एसपीओ की नियुक्ति जल्द ही कराई जाएगी इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे,अतिरिक्त निरीक्षक मुस्तकीम अहमद,मनोज कुमार सोनकर ,उपनिरीक्षक कृष्ण देव सिंह ,उदयप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे l
 
ये भी पढ़ें -चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर जाट समाज खुश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

संबंधित समाचार