चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर जाट समाज खुश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
टूंडला/ फिरोजाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। इसको लेकर जाट समाज व भाजपाईयों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त किया है।चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर मोदी सरकार के फैसले की राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से संवाद कर उन्हें बताया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी,उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है। हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, चैयरमेन चौधरी भंवर सिंह, दीपक चौधरी,देवेन्द्र बेनीवाल, शरद पौनिया,देव,कुलदीप,सेंकी राना,उदय प्रताप आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -टिकट की रिसेलिंग में आगरा किले से गार्ड को हटाया, लम्बे समय से चल रहा था ये फर्जीवाड़ा
