Kanpur: बदहाल सड़क बनी परेशानी का सबब; पैदल चलना तक दुश्वार, तमाम दावों के बाद भी नहीं सुधरे हालात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर किए जा रहे तमाम दावे फेल साबित होते नजर आ रहे है। दक्षिण क्षेत्र के इलाकों की स्थितियां यह है कि राहगीरों का पैदल निकलना तक दुश्वार बना हुआ है। क्षेत्र की अधिकांश सड़क वाटर लाइन व सीवर लाइन लीकेज होने के कारण जर्जर पड़ी हैं। अनदेखी के कारण मार्गें पर गड्ढों का भरमार है। सड़कों पर बड़े-बड़े रोड़े आसानी से देखने को मिलते है, जिनकी चपेट में आकर दोपहिया वाहन सवार चुटहिल होते रहते है।

बदहाल सड़क

उखड़ी पड़ी सड़क, रात में बनती परेशानी का सबब

बर्रा दो मोगली स्वीट हाउस से सचान चौराहा की ओर जाने वाली रोड पर वाटर लाइन लीकेज होने के कारण सड़क बीते कई माह से धंसी हुई थी। जिम्मेदारों ने गड्ढे के आसपास बेरीकेडिंग लगाकर इतिश्री कर ली थी, जिसमें रात के समय वाहन सवार गिर कर चुटहिल होते थे। बीते एक माह पूर्व वाटर लाइन लीकेज का कार्य पूरा कराया गया था। गड्ढों को पत्थरों से भर दिया गया है। जगह-जगह पर सड़क उबड़-खाबड़ है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रात के समय चौराहे के पास अंधेरा होने के कारण लोग रोड़ों की चपेट में आकर चुटहिल होते हैं।  
केशव नगर नहर के पास जर्जर सड़क पर भरा पानी

बदहाल सड़क 2

लीकेज बना नासूर, बीते एक साल से सड़क जर्जर 

साकेत नगर नहरिया से केशव नगर जाने वाली सड़क का 500 मीटर का हिस्सा राहगीरों की कमर का दर्द बड़ा रहा है। नगर निगम ने सड़क का निर्माण करीब एक साल पूर्व कराया था, लेकिन साईं मंदिर के सामने का करीब 500 मीटर का हिस्सा छोड़ दिया। जिसका कारण है वाटर लाइन लीकेज। इस सड़क की हालत बद से बदतर है, छोटे बड़े मिला कर करीब 150 से अधिक गड्ढे इस रास्ते में होंगे। सड़क के इस हिस्से में जगह-जगह पर बजरी व रोड़े फैले पड़े हैं। लीकेज वाटर लाइन से पानी सड़क पर भरा रहता है। लोगों ने बताया कि पूरी सड़क का निर्माण हो गया, लेकिन लीकेज सही न होने के कारण 500 मीटर का हिस्सा बीते एक साल से जर्जर पड़ा हुआ है।
बदहाल सड़क 3

गड्ढे, धूल का गुबार, ट्रांसपोर्ट नगर की पहचान

व्यापारिक दृष्टिकोण से प्रमुख ट्रांसपोर्ट नगर भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़क पर भारी वाहनों के दौड़ने से सड़क और बदहाल हो रही है। जर्जर सड़क से ट्रकों के गुजरने से धूल का गुबार और धुआं लोगों के लिए जहर बन रहा है, जिससे यहां काम करने वाले लोगों को बीमारी का खतरा सताने लगा है। जिम्मेदार ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं है। धूल और धुएं के गुबार से ट्रांसपोर्टर व कर्मचारियों को सांस की समस्या हो रही है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निपटान के लिए 305 ग्राम पंचायतों में बनेगा आरआरसी; प्रदूषण पर लगेगा अंकुश...

संबंधित समाचार