11 फरवरी से बाघ एक्सप्रेस कपूर्रीग्राम स्टेशन पर रूकेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्लाक के चलते कासगंज में 10 मिनट रोकी जाएगी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस

लखनऊ अमृत विचार। सोनपुर मण्डल के कपूर्रीग्राम स्टेशन पर 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव 11 फरवरी से अगली सूचना तक किया जायेगा। 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस कपूर्रीग्राम स्टेशन पर 11 फरवरी से सुबह 9:01 बजे पहुंचकर 9:03 बजे छूटेगी। वापसी में 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस कपूर्रीग्राम स्टेशन पर 11 फरवरी से रात्रि 8:53 बजे पहुंचकर 8:55 बजे छूटेगी।
 
वहीं दूसरी ओर इज्जतनगर मण्डल के कासगंज-मरहरा के मध्य पुल संख्या-402 पर गर्डर लंचिंग के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक दिये जाने के कारण गोरखपुर से 12 फरवरी को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस कासगंज में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

संबंधित समाचार