Article 370 Trailer : फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर रिलीज,  NIA ऑफिसर के रोल में नजर आईं यामी गौतम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फ़िल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जियो स्टूडियोज ने बी62 स्टूडियोज के सहयोग से फ़िल्म आर्टिकल 370 ट्रेलर रिलीज़ किया। इस फ़िल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी।

https://www.instagram.com/p/C3FEBdbI-uz/

आर्टिकल 370 एक खुफिया अधिकारी (यामी द्वारा अभिनीत) की कहानी को दर्शाती है, जो पीएमओ ब्यूरोक्रेट (प्रियामणि) के साथ घटनाओं की जटिल सिरीज़ और आतंकवाद की सांठगांठ का पर्दाफ़ाश करने की कोशिश करती है, जिसके कारण कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व परिणाम सामने आता है। आर्टिकल 370 हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार ने एक्स पर हिंदी में लिखा, ‘कश्मीर भारत का हिस्सा था और हमेशा रहेगा। ‘आर्टिकल 370′ का ट्रेलर जोश से भरा हुआ दिखता है। एक्टर ने यामी को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘ऑल द बेस्ट, जय हिंद।' गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त 2019 को संसद द्वारा ‘आर्टिकल 370’ को निरस्त करने के फैसले को बरकरार रखा था।

ये भी पढ़ें : Janhvi Kapoor Photos: बिखरी जुल्फें, आंखों में चमक....हॉट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने कराया फोटोशूट

 

संबंधित समाचार